डायबिटीज मरीज खा सकते हैं ये फल, शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा

डायबिटीज मरीज खा सकते हैं ये फल, शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा

सेहतराग टीम

आज के समय में लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। उन सभी में सबसे ज्यादा डायबिटीज लोगों को परेशान कर रही है। ये समस्या लोगों को कई वजह से हो रही है। खान-पान पर ध्यान ना देने और लाइफस्टाइल बदलने से लोगों को डायबिटीज जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में डायबिटीज के रोगियों को ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे वो अपने रोग पर कंट्रोल कर सकें। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे डायबिटीज के मरीजों को किन फलों को डाइट में शामिल करना चाहिए। दरअसल इन फलों का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

पढ़ें- सर्दियों में खाइए मक्के की रोटी, कई रोगों से रहेंगे दूर

कीवी

कीवी में विटामिन ए और सी काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में सहायक होते हैं। डायबिटीज के मरीजों को डाइट में कीवी को शामिल करना चाहिए। कीवी में भी विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है।

अमरूद 

अमरूद का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों को डाइट में अमरूद को शामिल करना चाहिए। अमरूद का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। अमरूद में विटामिन सी भी काफी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है।

जामुन 

डायबिटीज के मरीजों को जामुन का सेवन करना चाहिए। जामुन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। जामुन का सेवन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

आडू

आडू में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। डायबिटीज के मरीजों को डाइट में आडू को शामिल करना चाहिए। आडू में विटामिन सी भी काफी मात्रा में पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें-

सर्दियों में बैंगन खाते रहिए, वजन कम होने साथ ही अन्य 4 फायदे होंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।